हिंदू धर्म में तुलसी को न केवल पवित्र बल्कि पूजनीय भी माना गया है। साथ ही इसमें प्रतिदिन (रविवार और एकदाशी को छोड़कर) जल देने का भी विधान है। ऐसा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। लेकिन आप जल के भी कुछ चीजें तुलसी में अर्पित कर सकते हैं जिससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।
तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इसका सेहत पर भी काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। लगभग हर हिंदू अनुयायी के यहां तुलसी का पौधा पाया जाता है और इसकी पूजा-अर्चना भी की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप जल के अलावा और क्या चीजें अर्पित कर सकते हैं।
मिलेंगे शुभ परिणाम
तुलसी में जल के अलावा दूध अर्पित करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी में कच्चा दूध ही चढ़ाएं। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से साधक के घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
इस तरह चढ़ाएं गंगाजल
हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले गंगाजल को भी आप तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके लिए सामान्य और साफ जल में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं और इसे तुलसी में अर्पित करें। जल अर्पित करते समय आप ‘ॐ सुभद्राय नमः’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
बनी रहती है सुख-शांति
जल के अलावा तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है। पंचमी तिथि पर ऐसा करना अधिक लाभकारी माना जाता है। इससे साधके के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
अर्पित कर सकते हैं ये चीजें
तुलसी माता को सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, चुनरी और सिंदूर आदि भी अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ आप तुलसी पर कलावा या रक्षा सूत्र अर्पित करने से भी साधक को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal