जल्द ही लांच होने को तैयार है स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट, पढ़े पूरी खबर

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स इतिहास रचने वाली है। स्पेस एक्स (SpaceX) अगले महीने स्टारशिप रॉकेट लॉन्च कर सकती है। एलन मस्क ने खुद शनिवार को एक ट्वीट में इसका इशारा किया है।

Elon Musk ने ट्वीट से किया इशारा

दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने स्टारशिप को लेकर सवाल पूछा था। मस्क ने अपने रिप्लाई में कहा, “अगर बाकी परीक्षण अच्छे रहे, तो हम एक स्टारशिप को अगले महीने लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।”

jagran

मंगल, चंद्रमा तक पहुंचने का प्लान

इससे पहले, जनवरी में भी मस्क ने स्टारशिप को जल्द लॉन्च करने की संभावना जताई थी। उन्होंने तब कहा था कि इसे फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले, स्पेस एक्स इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही लॉन्च करना चाह रहा था। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने का लक्ष्य को पाना चाहती है।

प्रोटोटाइप ने की थी सफल लैंडिंग

मार्च 2021 में स्टारशिप के एक प्रोटोटाइप ने धरती पर सफल लैंडिंग की थी। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें जबरदस्त धमाका हो गया था। प्रोटोटाइप आग के गोले में तब्दील हो गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com