सोमवार को देर रात उत्तरी जर्मनी में एक कार ने जानबूझकर लोगों के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मामले की दी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि न्यूस्टैड एम रूबेनबर्गे में एक BMW कार को आरोपी ने जानबूझकर लोगों के एक समूह पर चढ़ा दिया।
इस घटना में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को मामूली चोट आई है वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
संदिग्ध मौके से फरार
पुलिस की एक टीम पास में ही रूटीन ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी, टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान अधिकारियों ने गाड़ी पर गोलियां भी चलाईं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal