काजीरंगा एक नेशनल पार्क है। यह देश के असम प्रदेश के गोलाघाट तथा नागांव शहर में स्थित है। रोमांचक सफर के शौकीन व्यक्तियों के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है। काजीरंगा राष्ट्रिय पार्क में आप वन्य जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आप दो तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां कि यात्रा आपके लिए यादगार रहेगी। काजीरंगा राष्ट्रिय पार्क के अतिरिक्त आसापास घूमने के कई आकर्षक स्थान भी हैं। यहां पर सोनितपुर शहर में गोहपुर लोकप्रिय ऐतिहासिक शहर है।

वही काजीरंगा पार्क एक सींग वाले गैंडो के लिए लोकप्रिय हैं। यहां पर विश्व के करीब दो तिहाई गैंडो की संख्या है। जिनको देखकर मन रोमांच से भर उठता है। 2015 में की गई गणना के मुताबिक यहां पर 2,401 गैंडे हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां पर अन्य जीवों को भी देख सकते हैं। वही काजीरंगा से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर काकोचांग झरना है। इस स्थान पर घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यहां की नेचुरल सुंदरता जन्नत का अहसास करवाती है। टूरिस्ट के लिए ये एक अट्रेक्टिव पिकनिक मनाने का स्थान है।
इसके अतिरिक्त यहां पर गोलाघाट में ही आप नुमालीगढ़ देव पर्वत खंडहर घूमने जा सकते हैं। काजीरंगा में वर्षा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अक्सर बाढ़ आ जाती है तो वहीं गर्मियों का मौसम काफी गर्म होता है। ये पार्क वर्ष के कई माहों तक बंद भी रहता है। इसलिए जाने से पहले सुचना ले लें। यहां पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उचित रहता है। ये स्थान बेहद ही शानदार है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
