जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आज कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस बारिश के साथ घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में बादल छाए रहे। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छा गए। दोपहर बाद मौसम में ठंडक रही। हालांकि गत दिवस के मुकाबले विजिबिलिटी में सुधार रहा।
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन उमस से ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहा। उमस बरकरार रहने का एक कारण बारिश न होना है।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal