जंगल में मंगल के चक्कर में फंसेगी Akshay Kumar की टोली, फिल्म पर आया बिग अपडेट

अभिनेता अक्षय कुमार का नाम उनकी अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में बना हुआ है। भूत बंगला की सफलता के बाद अक्की इस फॉरेस्ट कॉमेडी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।

अब वेलकम टू द जंगल को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसको जानकार फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेलकम टू द जंगल को लेकर क्या ताजा जानकारी सामने आ रही है।

वेलकम टू द जंगल पर आया अपडेट
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को लेकर मेकर्स सारी तैयारियां कर चुके हैं और जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस मामले को लेकर अब अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म से जुड़ा जरूरी अपडेट साझा किया है, जो वेलकम टू द जंगल का लेटेस्ट पोस्टर है।

इसके साथ ही अक्की ने ये बताया है कि वेलकम टू द जंगल का लेटेस्ट ट्रेलर 11 जून 2026 यानी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। जिसमें जंगल में मंगल के चक्कर में फिल्म की पूरी कास्ट फंसती हुई नजर आएगी। मूवी के लेटेस्ट पोस्टर को देखकर ये साफ अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि फिल्म में रोमांच और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, लारा दत्ता, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
बता दें कि निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल का एलान तीन साल पहले हुआ था और इस दौरान इस मूवी की कई रिलीज डेट को बदला गया। लेकिन अब वेलकम टू द जंगल पूरी तरह से सिनेमाघरों में एंट्री मारने े लिए तैयार है। जिसके तहत 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ग्लोबली रिलीज की जाएगाी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com