चोरी-छिपे OTT पर आई महा फ्लॉप, 90 करोड़ के बजट में कमाई पाई थी महज 30 करोड़

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक रोमांटिक फिल्म को रिलीज किया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई। 90 करोड़ की लागत में बनने वाली ये फिल्म महज 30 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही थी।

ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार सिनेप्रेमियों को बेसब्री से रहता है। कुछ थ्रिलर ऐसे होते हैं, जिनकी ओटीटी रिलीज का प्रचार जोरों-शोरो से होता है और कुछ फिल्में ऐसी रहती हैं, जो बिना शोर-शराबे के डायरेक्ट ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाती हैं।

इस कड़ी में बॉलीवुड की एक महा फ्लॉप मूवी का नाम शामिल हो रहा है, जिसे अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। 90 करोड़ के बजट में बनने वाली ये फिल्म महज 30 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी है।

ओटीटी पर चोरी-छिपे आई ये फ्लॉप
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे बीते साल क्रिसमस के मौक पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। माना जा रहा था कि फेस्टिव सीजन का ये मूवी जमकर फायदा उठाएगी और बंपर कमाई के जरिए सफलता हासिल करेगी। लेकिन बड़े प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही और फ्लॉप फिल्म बनकर रह गई।

गौर किया जाए फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो सच्चे प्यार से तौबा करता है। लेकिन फिर उसकी जिंदगी एक ऐसी लड़की एंट्री मारती है, जो प्यार को लेकर उस लड़के नजरिया हमेशा के लिए बदल देती है। प्यार और ड्रामा से भरपूर होने के बावजूद ये मूवी ऑडियंस और क्रिटिक्स को प्रभावित करने में नाकाम रही थी।

मूवी में अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने लीड रोल प्ले किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की जा रही है, जिसे 19 फरवरी यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है।

घटिया आईएमडीबी रेटिंग
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की असफलता का अंदाजा आप इसकी घटिया आईएमडीबी रेटिंग के जरिए लगा सकते हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस मूवी को IMDB की तरफ से 5.4/10 की रेटिंग मिली है, जो ये बताती है कि एक एवरेज मूवी है। हालांकि, अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com