भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान और आक्रामक रवैया अपनाने वाले चीन के खिलाफ जर्मनी में विरोध किया जा रहा है। पाकिस्तान और चीन के सहयोग से बलूचिस्तान में बन रहे आर्थिक गलियारे सीपीईसी का विरोध जर्मनी के मुनिच में किया जा रहा है। बलूचिस्तान की बलूच रिपब्लिकन पार्टी के सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतरे हैं और वे बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि पाक-चीन बलूचिस्तान को लेकर दुनियाभर में घिरते जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर बलूचिस्तानी विश्व की कई जगहों में अक्सर विरोध करते रहते हैं।
हाल ही में लंदन में पाक दूतावास के बाहर विरोध किया गया जहां फ्री बलूचिस्तान के नारे लगाए। दरअसल, बलूचिस्तान अलग करो की मांग के साथ अब बलूचिस्तान के एक्टीविस्ट दुनिया भर में अपनी मांग रख रहे हैं।
पिछले दिनों इसी कड़ी में लंदन की सड़कों पर 100 से ज्यादा बसों और टैक्सी पर “फ्री बलूचिस्तान” यानी बलूचिस्तान को आजाद करो के नारे के साथ पोस्टर चिपके दिखाई दिए। बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग के साथ वर्ल्ड बलोच ऑर्गेनाइजेशन विश्वभर में अभियान चला रहे हैं। इससे पहले वो लोग भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal