चीन ने विदेशी नागरिक को देश से किया बाहर

चीन ने शनिवार को कहा कि उसने एक विदेशी को देश से निकाल दिया है। बीजिंग ने विदेशी पर संरक्षित पौधों की प्रजातियों की चोरी करने और उन्हें लगभग 2,000 बार अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है। चेतावनी दी है कि बाहरी ताकतों ने देश की पारिस्थितिक सुरक्षा का उल्लंघन किया है।

देश के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

देश के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि विदेशी ने अवैध तरीक से खोदाई की और चीन की प्रमुख संरक्षित पौधों की प्रजातियों को एकत्र किया।

नहीं बताए गए चुराए पौधों के नाम

मंत्रालय ने कहा कि एक विदेशी संगठन ने विदेशी को हजारों पौधों की प्रजातियों के नमूने और बीज के नमूने अवैध रूप से एकत्र करने का निर्देश दिया था। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी के नाम या राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं दी गई है। चुराए गए पौधों के नाम भी नहीं बताए गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com