चिली में आया 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

उत्तरी चिली में सोमवार को 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अटाकामा रेगिस्तान में कलामा शहर से 31 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर लगभग 100 किमी की गहराई पर था।

हालांकि, भूकंप के तेज झटके के बावजूद फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। चिली विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:52 बजे (2152 GMT) आया, जिसका केंद्र कैलामा शहर से 12 किलोमीटर (7.45 मील) दक्षिण में स्थित था।

वहीं, चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं प्रतिक्रिया सेवा ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और न ही किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की कोई रिपोर्ट है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप अटाकामा रेगिस्तान में कलामा शहर से लगभग 31 किलोमीटर दूर, लगभग 100 किलोमीटर (63 मील) की गहराई पर आया।

बता दें कि चिली एक दक्षिणी अमेरिकी देश है। यह देश दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित देशों में से एक है। चिली के लोग 7.0 से कम तीव्रता वाले भूकंपों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करते हैं।

चिली के भूभाग के भीतर तीन विवर्तनिक प्लेटें मिलती हैं- नाजका प्लेट, दक्षिण अमेरिकी प्लेट और अंटार्कटिक प्लेट। जिसके कारण यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

1960 में दक्षिणी शहर वाल्दिविया 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान भयंकर तबाही मची थी और 9,500 लोग मारे गए थे। 2010 में मध्य चिली में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, इससे 520 से अधिक लोगों मौत हुई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com