रोज कोई ना कोई ऐसी घटना सामने आती है, जिसे सनकर आश्चर्य होता है। ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने के बाद हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते है कि क्या वाकई ऐसा हुआ है। कई बार हमने सुना है कि मरने के बाद इंसान जिंदा हो जाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। मामले के अनुसार महिला ने मरने के दस दिन बाद बच्चे को जन्म दिया है।
शायद यह आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच्चाई है। साउथ अफ्रीका के मथियासी गांव की है। जानकारी के अनुसार 33 साल की एक गर्भवती महिला नॉवेलिसो नोमासांतो मडोई की किसी बिमारी की वजह से मौत हो गई। महिला को 10 दिन तक कानूनी कारणों की अस्पताल में रखा गया। जिसे बाद में परिजनों को सौप दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना जनवरी की बताई जा रही है। जब महिला के परिजनों ने शव के ताबूत को खोलकर देखा तो उनके हौश उड़ गए। क्योंकि महिला ने बच्चे को जन्म दिया था
पत्नी चली गयी गुस्सा के मायके तो इस बंदे ने लिख दी PM मोदी को चिट्ठी, और लिखा ये..
लेकिन ताबूत में बंद होने के कारण बच्चे की भी मौत हो गई थी। हालांकि परिजनों ने मां के साथ ही बच्चे को भी दफना दिया था। लेकिन घटना सोशल मीडिया पर वायरल होनें की वजह से पूरी दुनिया में फैल गई। जहां खबर मिलने के बाद चिकित्सकों ने मामले पर शोध किया तो सामने आया कि महिला की मौत होनें के बाद शरीर में कई तरह की गैस बनने लगती है। जिसकी वजह से महिला की बच्चेदानी पर दबाव बढ़ा और बच्चा बाहर आ गया।
चिकित्सकों ने बताया कि महिला को दस दिन तक उचित तापमान में रखा गया था। और साथ महिला के गर्भ के दिन भी पूरे हो गए थे। जिसकी वजह से बच्चेदानी का मुंह खुल गया। और गैस की वजह से पेट फूलने पर बच्चा बाहर आ गया। हालांकि इस बात का पता नहीं लगाया जा सका की जब बच्चा बाहर निकला था तब जिंदा था या मुर्दा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal