दिल्ली में आज सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया है, जिसके चलते लोगों को सुबह के वक्त काम करने में पेरशानी आई। वहीं ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। घने कोहरे के चलते दिल्ली, लखनऊ, और अमृतसर में जीरो विजिबलिटी दर्ज की गई है। साथ ही इन इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मानें तो 18 जनवरी को ही विजिबलिटी में सुधार होने की संभावना है। विजिबिलटी जीरो होने के चलते दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम 4 उड़ाने देरी से चली और एक उड़ान रद् भी हो गई। दिल्ली हवाई अड्डे के मुताबिक, देश में पड़ रहे घने कोहरे के चलते केवल सीएटी (CAT) आइआइआइए (IIIA) और सीएटीआइआइ (CATIII) बी एयरक्राफ्ट और पाइलट ही फ्लाइट ऑपरेट कर सकते हैं।

उधर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार में भी घना कोहरे के साथ हार्ड कंपाने वाली ठंड का लोग सामना कर रहे हैं। कोहरे और ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए सर्द हवाएं भी परेशान खड़ा कर रही हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अभी उत्तर भारत के लोगों को कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है। दिल्ली के पालम में सुबह 5 बजकर 30 मिनट में 9.8 तापमान दर्ज किया गया है।
यूपी वासियों को अभी ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
पूरे उत्तर प्रदेश में इस दिनों भीषण ठंड पड रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि दिन में समय कुछ समय के लिए धूप कुछ राहत जरूर देगी। वहीं सुबह के वक्त यूपी के ज्यादातार राज्यों में घना कोहरा आने वाले दिनों में बरकरार रहेगा।
दिल्ली में शुक्रवार रात से ही छाया घना कोहरा
बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर रात से यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते ज्यादातर इलाको में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बादलों और ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से शुक्रवार को तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ लेकिन शनिवार से इसमें दोबारा कमी आ सकती है।
बिहार में गिरा पारा
वहीं उत्तर भारत में स्थित बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर स्थित मुजफ्फरपुर पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया है। रिपोर्ट की मानें तो यहा पर अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं इन दिनों उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की आशंका है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
