ग्रुप-2 और सब ग्रुप 3 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी

एमपीईएसबी की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप 3 परीक्षा के लिए प्रोविजल आंसर-की जारी की गई है। उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित कराई गई थी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से Group 2 Sub Group 3 परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।

MPESB Answer Key 2026: ऐसे करें डाउनलोड प्रोविजनल आंसर-की
एमपीईएसबी ग्रुप-2 और सब ग्रुप 3 परीक्षा के लिए प्रोविजल आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवारो की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ‘esb.mp.gov.in’ पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Latest Section’ सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद Objection Tracker Login पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 फरवरी, 2026 तक का मौका दिया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।

इस दिन हुई थी परीक्षा
एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी, 2026 को किया गया था। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 454 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही एमपीईएसबी की ओर से रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com