वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ आपदा में भी अवसर तलाश रहे हैं। प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब जिलों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ आने की आशंका के कारण इसके बचाव का इंतजाम अब उनकी प्राथमिकता है।

अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे
गोंडा में समीक्षा के बाद बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुचेंगे। वह 11:45 पर अयोध्या के एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एक घंटा से भी अधिक समय तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के साथ वार्ता करने के बाद रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे।
उनका अयोध्या में नॉन कोविड हॉस्पिटल व नवनिॢमत भजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ सॢकट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। इस बैठक के बाद वह भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का दो बजे के बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री ने गोंडा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ राहत कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग ने अवगत कराया कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य (गाद निकालना)के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal