‘गुड न्यूज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई लंबी छलांग

अक्षय कुमार के लिए साल 2020 की शुरुआत काफी शानदार हुआ है। उनकी फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। फ़िल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। हालांकि, ‘छपाक’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के रिलीज़ होने के बाद से ‘गुड न्यूज़’ के कलेक्शन पर असर पड़ा है।

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, तीसरे हफ्ते के शुरुआत ‘गुड न्यूज़’ के लिए ठीक-ठाक रहा है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.07 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार बिज़नेस में उछाल देखा गया। शनिवार को फ़िल्म ने 3.06 करोड़ और जोड़ लिया है। कुल मिलाकर दो हफ्तों के बाद टोटल कलेक्शन 186.49 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज़’ जल्द ही 200 करोड़ पार कर सकती है।

तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखा गया। फ़िल्म ने दूसरे गुरुवार को 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शुक्रवार को फ़िल्म का कलेक्शन में 50 फीसदी गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में ‘गुड न्यूज़’ ने 53.46 करोड़ जमा किए। ऐसे में अगर तीसरे हफ्ते में फ़िल्म इसका आधा भी करती है, तो वह आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इसके साथ फ़िल्म मिशन मंगल को भी पीछे देगी।

गुड न्यूज़  27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा फ़िल्म को मिला। करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फ़िल्म ने 127 करोड़ रुपये बटोरे। फ़िल्म ने छठे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

जैसी कि उम्मीद थी, दो फ़िल्मों को रिलीज़ का सीधा असर गुड न्यूज़ पर पड़ा। तानाजी और छपाक दोनों ही बड़े स्टारर्स से सजी फ़िल्में हैं। ऐसे में तीसरे हफ्ते में अब गुड न्यूज़ के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। सोमवार से फ़िल्म के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। अब देखना है कि गुड न्यूज़ कहां तक पहुंच पाती है?

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com