गिरते लिंगानुपात पर भड़कीं स्वास्थ्य मंत्री, महेंद्रगढ़ समेत 5 जिलों के सीएमओ को तलब कर दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य में गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए भ्रूण लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गर्भ में बेटियों की हत्या अक्षम्य अपराध है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने उन जिलों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की, जहां लिंगानुपात संतोषजनक नहीं है। इसी क्रम में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी सहित 5 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को तलब कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को अवैध लिंग जांच व गर्भपात के धंधे में शामिल तत्वों तथा केंद्रों पर

चौबीसों घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए। आरती सिंह राव ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों को सतर्क रहने को कहा, ताकि दूसरे राज्यों में ले जाकर 3 कराई जाने वाली अवैध लिंग जांच पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पुलिस से समन्वय बढ़ाने व संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंत्री ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने पर जोर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से बेटियों के महत्व व गर्भपात के दुष्परिणामों से जुड़ा क जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा व महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com