गायक कैलाश खेर पहुंचे बदरीनाथ धाम

प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने आज बुधवार दोपहर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैलाश खैर के बदरीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। उन्होंने सूफी गायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

कैलाश खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com