गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में चंदन पांडेय नाम के युवक ने सोमवार रात जिगरी दोस्त की ढाई साल की बेटी का पहले अपहरण किया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। दुष्कर्म का आरोप पीड़ित परिवार ने आरोपी पर लगाया है, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा के न्यू यादव नगर में एक शख्स करीब ढाई साल से परिवार के साथ रहता है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा (4) व बेटी (2.5) थे।
सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उसका दोस्त बिहार निवासी चंदन उसकी बेटी को अगवा करके ले गया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची का शव कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट जंगल मे पड़ा मिला।
पुलिस ने रात करीब 12 बजे ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन वह बच्ची के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि परिजनों ने बच्ची हत्या से पहले उसका दुष्कर्म होने का आरोप भी लगाया है।
हत्यारोपी चंदन ने बताया कि वीरेंद्र ने एक बार उसके साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal