उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवा के कारण दिन खासा गर्म हो रहे और पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है, यही वजह है कि शुक्रवार का दिन बीते सालों से सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। दोपहर में 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लू के गर्म थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। कानपुर समेत आसपास के जिलों में तापमान पर नजर डालें तो सबसे गर्म चित्रकूट है, जबकि कानपुर शहर में भी हीट वेव का असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते शुक्रवार को को इतना ज्यादा तापमान छह वर्ष बाद हुआ था, वर्ष 2016 में तापमान 42.6 डिग्री था। सीएसए विवि के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिम में थार मरुस्थल से गर्म हवा तेजी से उप्र में प्रवेश कर रही हैं। कानपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डा. पांडेय ने बताया कि लू अभी और तेज होने की आशंका है।
शनिवार को तापमान
शहर : अधिकतम तापमान : न्यनतम तापमान
कानपुर : 41.5 डिग्री सेल्सियस : 18.6 डिग्री सेल्सियस
बांदा : 43 डिग्री सेल्सियस, 25 डिग्री सेल्सियस
औरैया : 43 डिग्री सेल्सियस : 23 डिग्री सेल्सियस
चित्रकूट : 46 डिग्री सेल्सियस
फसलों को 10 गुणा ज्यादा नुकसान होने की आशंका : वर्तमान में जिस तरह गर्मी और लू चल रही है, उससे फसलों को 10 गुणा अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को सलाह है कि वह फसलों में सिंचाई निश्चित अंतराल पर करते रहें। किसानों के लिए रबी की पकी हुई फसलों की कटाई व मड़ाई के लिए यह समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल : मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और पहाड़ों में 30 डिग्री सेल्सियस होने पर लू चलती है। लू से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन व पसीना निकलता है। कई बार हीट स्ट्रोक से तनाव, अकडऩ, बुखार, बेहोशी भी हो सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal