गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी तूफान और तेज बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

22 जून तक मानसून पहुंचने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो तय समय के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com