गर्मियों में अंगूर खाने के फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

अंगूर खाना किसको पसंद नहीं होता है। अंगूर का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ गया। यह ऐसा फल है जिसे खाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। ना तो छिलका उतारना पड़ता है और ना हीं बीज निकालने का झंझट रहता है। वैसे अंगूर न केवल खाने में अच्छे लगते है बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

अंगूर खाने के फायदे:

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर एवं विटामिन सी, ई पाया जाता है। अंगूर शुगर की प्रॉब्लम वालों के लिए बेहद लाभकारी है। यह शुगर के लेवर को बढ़ाने का नहीं बल्कि घटाने का काम करता है।

जो लोग आयरन की कमी से पीडि़त है। उन्हें तो अवश्य ही इसका सेवन करना चाहिए। खास बात यह है कि अंगूर खाकर आप अपना मोटापा भी कम कर सकते है।

एक शोध के अनुसार, हद्यरोग, हाई बी पी, शुगर को जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने में अंगूर बेहद मददगार है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com