गर्मियों के मौसम में जमकर उठा रहे हैं आम का लुत्फ

फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। गर्मियों में मौसम में हर तरफ बस आम ही आम नजर आते हैं। खुद भारत में आम की कई सारी किस्में मिलती हैं जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाते हैं।

यूं तो इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन हानिकारक (mango side effects) भी हो सकता है।

गर्मियां मतलब आम ही आम। यह मौसम कई लोगों को इसलिए पसंद होता है, क्योंकि इस दौरान अलग-अलग तरह के ढेर सारे आम खाने को मिलते हैं। मीठे रसीले आम शायद ही किसी को पसंद नहीं होते। आम की इसी दीवानी को देखते हुए भारत में इसकी ढेरों किस्में उगाई जाती हैं।

फलों के राजा आम के मीठे और रसीले स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। लोग आमतौर पर इसे मैंगो शेक, आमरस, आइसक्रीम आदि के रूप में खाना पसंद करते हैं।

कई पोषक तत्वों से भरपूर आम सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसे खाने के लिए नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको ज्यादा मात्रा में इसे खाने की नुकसान के बारे में पता हो।

ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक दिन में एक-दो आम से ज्यादा खाना कैसे आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा आम खाने के क्या नुकसान हैं-

अपच की समस्या
आर्टिफिशियल तरीके से कार्बाइड की मदद से पकाए गए आम खाने से अपच, कब्ज, एसिडिटी, उल्टी और मितली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हमेशा नेचुरल तरीके से पके आम का ही सेवन करें। आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

डायरिया
लगातार एक दिन से एक-दो से ज्यादा आम खाने की वजह से डायरिया की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ना
आम को लंच या डिनर के साथ खाने से वजन बढ़ने का डर बना रहता है। इसलिए दिनभर में एक या दो से अधिक आम न खाएं और इसे एक मील या स्नैक के रूप में खाएं। आम का मिल्क शेक, मैंगो शेक या कस्टर्ड बना कर खाने से वजन बढ़ता है।

एलर्जिक रिएक्शन
आम में फाईटिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है, जिससे कई प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे चेहरे पर मुंहासे, स्किन पर रैशेज आदि। आम को पानी में कुछ देर भिगो कर खाने से ऐसे रिएक्शन को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।

ब्लड शुगर स्पाइक
आम में नेचुरल शुगर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण डायबिटीक लोगों को इसका बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये तेजी से शुगर स्पाइक करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com