प्रदेश कांग्रेस कमेटी में गठबंधन को लेकर दो गुटों में बंटी कांग्रेस का मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंच गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने जिला अध्यक्षों की बैठक में गठबंधन के खिलाफ प्रस्ताव रखा था। 
जिसके बाद कई जिला अध्यक्षों ने लिलोठिया के रवैये पर नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी को पत्र लिख मिलने का समय मांगा है। नाराज जिलाध्यक्ष लिलोठिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में जो हुआ, उसके बाद कांग्रेस के कई जिलाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। जिलाध्यक्षों का आरोप है कि लिलोठिया का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है।
जिलाध्यक्षों ने अपनी शिकायत प्रदेश प्रभारी पीसी चाको से भी की है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के गुट के लिलोठिया गठबंधन के खिलाफ माने जाते हैं। वही चाको व अन्य ने गठबंधन की वकालत कर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal