खेत में फसल की रखवाली करने के लिए सो रही वृद्धा को मारने के बाद कई अंग खा गया जंगली जानवर

कालिंजर थाना क्षेत्र के बरुआ कालिंजर गांव में सोमवार रात हुई घटना के बाद लोगों में दहशत का आलम है। खेत में फसल की रखवाली करने के लिए सो रही वृद्धा को मारने के बाद जंगली जानवर कई अंग खा गया। सुबह क्षतविक्षत शव देखकर ग्रामीण भी एक बारगी सहम गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

बरुआ कालिंजर गांव में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा कुंती लोध खेत में फसल की रखवाली के लिए पास के पुरवा में मढ़हिया (झोपड़ी) बनाए थीं। रात में फसलों को अन्ना जानवरों से बचाने के लिए वह उसी झोपड़ी में लेटती है। सोमवार की रात वह शाम को खाना खाने के बाद घर से खेत पहुंच गईं। रात में वहीं झोपड़ी में सो रही थी। सुबह उनका शव चारपाई पर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। शव देखकर आशंका जताई जा रही कि किसी जंगल जानवर ने हमलाकर वृद्धा को मार डाला और शरीर के कई अंग खा गया।

सुबह झोपड़ी पर पहुंचे पौत्र सुरेश को दादी का सिर धड़ से गायब मिला। शरीर पर कई जगह पंजे से खरोंच के गहरे घाव थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों में मंजर देखकर सहम गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पड़ताल की। अन्ना जानवरों से फसल की रखवाली करने वाले किसान घटना के बाद से दहशत में हैं। दो दिन पूर्व नरैनी कस्बे में जंगली जानवर को ग्रामीणों ने देखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी जंगली जानवर के हमले की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हकीकत स्पष्ट हो सकेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com