खाड़ी में हालात सुधरे तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ा सकती है एअर इंडिया

 पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और खाड़ी देशों के एयरस्पेस धीरे-धीरे खुलने के बीच एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने के संकेत दिए हैं। एयरलाइन का कहना है कि यदि मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो जून से अगस्त के बीच अमेरिका और यूरोप के लिए की गई उड़ानों में कटौती वापस ली जा सकती है।

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान कई देशों के एयरस्पेस बंद होने से लंबा रूट अपनाना पड़ा था। इससे उड़ानों का समय बढ़ा और आपरेशन लागत तथा टिकट कीमतों पर भी असर पड़ा।

अब हालात में सुधार और जेट ईंधन की कीमतों में आई गिरावट से कंपनी को राहत मिली है।उन्होंने बताया कि एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की गई कटौती की समीक्षा कर रही है। संकटकाल के दौरान हर महीने पांच महाद्वीपों के लिए करीब 1,200 उड़ानों का आपरेशन निर्धारित था।

विल्सन ने यह भी बताया कि जल्द ही एअर इंडिया के बेड़े में आठ नए या पूरी तरह रिफर्बिश्ड विमान शामिल होंगे, जिससे परिचालन क्षमता और मजबूत होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com