खराब मौसम के कारण दिल्ली से लखनऊ डायवर्ट की गईं 15 उड़ानें

दिल्ली में खराब मौसम और निम्न दृश्यता के कारण 15 विमानों को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया है। इन आकस्मिक उड़ानों को सफलतापूर्वक संभालने में हवाई अड्डे की परिचालन टीम और बुनियादी ढांचे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिल्ली से डायवर्ट की गई उड़ानों में मुंबई, गुवाहाटी और हैदराबाद की दो उड़ानें हैं। वहीं, कोयंबटूर, औरंगाबाद और जयपुर की चार उड़ानें हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु और लखनऊ की भी उड़ानें हैं।

डायवर्ट की गई उड़ानों का विवरण
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: काठमांडू, मस्कट और फुकेट।
घरेलू उड़ानें: मुंबई, गुवाहाटी, हैदराबाद (02 उड़ानें), कोयंबटूर, औरंगाबाद, जयपुर (04 उड़ानें), बेंगलुरु और लखनऊ।

परिचालन प्रबंधन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में विमानों के अचानक आगमन के बावजूद, नियमित उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यहीं ईस्ट एप्रन एरिया का महत्व स्पष्ट होता है, जहां अनुसूचित उड़ानों के आवागमन में बाधा डाले बिना इन डायवर्ट किए गए विमानों का परिचालन और लैंडिंग/टेक-ऑफ सुचारू रूप से संपन्न कर लिया गया।

ईस्ट एप्रन की उपलब्धता के कारण ही हम नियमित ट्रैफिक को प्रभावित किए बिना इन 15 अतिरिक्त विमानों को पार्किंग और अन्य तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम रहे।

स्थिति: सभी विमानों को सुरक्षित रूप से समायोजित किया गया व मौसम ठीक होने की सूचना के साथ वापस भेज दिया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com