कड़क ठण्ड से ठिठुरा दिल्ली NCR, टूटा 11 वर्षों का रिकॉर्ड

इस वर्ष दिल्ली एनसीआर में ठंड ने 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिसंबर और जनवरी को मिलाकर कुल 9 दिनों तक तापमान 4 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। इससे पहले ये हालत 12 साल पहले हुई थी, जब 11 दिनों तक तापमान 4 डिग्री से कम था। वहीं कोहरे की बात करें तो कोहरे ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 22 वर्षों में इस बार सबसे कम कोहरा दर्ज किया गया है। दिसंबर में कुल 26 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, वहीं 29 दिसंबर को दिन सबसे ठंडा रहा।

बीते गुरुवार को दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहे, हालांकि बारिश कुछ ही स्थानों पर हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से महज एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 60 से 97 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग से आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 5 से 6 दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हर वर्ष मौसम में बदलाव नज़र आ रहा है। एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान कम होते जा रहा है और शीतलहर में वृद्धि हो रही है, वहीं गर्मी में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लू भी ज्यादा चल रही है। न केवल दिल्ली एनसीआर बल्कि अन्य देशों में भी ये बदलाव नज़र आ रहे हैं। जलवायु में परिवर्तन को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com