क्रिसमस पर दंगल गर्ल बनीं मां पुत्र काेे दिया जन्म घर में गूंजी किलकारिया

भिवानी, जेएनएन। क्रिसमस पर ओलंपियन पहलवान गीता फौगाट के जीवन में नई खुशी आई है। दंगल गर्ल गीता मां बन गई हैं। उन्‍होंने बेटे को जन्म दियाहै। इससे उनके परिवार और राज्‍य के खेल प्रेमियोंमें खुशी का माहौल है। अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जैसे नए मेहमान की सूचना मिली परिवार में जश्न का माहौल हो गया।

परिवार के लोगों ने एक- दूसरे का मुंंह मीठा कराया और बधाई दी। पिता पवन के घर नया मेहमान आने से हर कोई खुश दिखा। परिवार के सदस्यों के अनुसार गीता रूटीन में जिस अस्पताल में चेकअप कराती रही हैं उसी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

चरखी दादरी के बलाली गांव में दोहता होने पर कुश्‍ती कोच पिता महाबीर फौगाट ने खुशी जताई और कहा कि बेटी के घर नया मेहमान आया है हमें खुशी है। बेटी और दोहता दोनों स्वस्थ हैं। गीता के चाचा सज्जन बलाली और भाई राहुल ने बताया कि घर में एक और खुशी आई हैं इसलिए दिल खुश है। लोगों की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हमारा आशीर्वाद दोहते के साथ है।

इससे पहले गीता फौगाट ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ फोटो शेयर की है। गीता ने फोटो के साथ लिखा, ‘हेल्लो ब्वॉय। इस दुनिया में आपका स्वागत है। कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता।

बता दें कि गीता फोगाट को बधाई देने के‍ लिए बहन बबीता फोगाट भी पहुंची। बबीता ने भी बहन और बच्‍चे के साथ फोटो शेयर की है। कुछ महीने पहले गीता फोगाट ने बेबी बंप के साथ टवीटर पर फोटो शेयर की थी। गीता ने लिखा था कि मां बनने का अहसास दुनिया में सबसे खास होता है। गीता का यह ट्वीट काफी चर्चा में रहा था। गीता के मां बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं गीता फोगाट हाल में ही अपनी बहन बबीता फोगाट और छोटी बहन की सगाई में भी शरीक हुई थी। सभी को गीता के मां बनने का इंतजार था। गीता फोगाट  कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रहीं है, वहीं दंगल फिल्‍म फेम भी हैं। पीएम मोदी ने भी गीता फोगाट की फोटो शेयर कर बधाई दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com