क्रिसमस को बनाएं स्पेशल कुछ इस तरह सजाएं अपना क्रिसमस ट्री

जल्द ही बच्चों का फेवरेट फेस्टिवल क्रिसमस आने वाला है। फेवरेट इसलिए भी क्योंकि बच्चे पूरा साल सांता क्लॉज से अपना मनपसंद गिफ्ट लेने का इंतजार जो करते रहते हैं। सैंटा क्लॉज, जिंगल बेल्स, गिफ्ट्स, केक और चारों तरफ रेड और वाइट कलर की थीम क्रिसमस के रोमांच को और बढ़ा देती हैं। लेकिन क्रिसमस की कल्पना बिना उस दिन सजाए गए क्रिसमस ट्री के तो बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वो 5 बेहतरीन तरीके जिनकी मदद से आप अपने क्रिसमस ट्री को बेहद खूबसूरती के साथ सजाकर अपने क्रिसमस को शानदार बना सकते हैं।

1-चॉकलेट्स से सजाएं क्रिसमस ट्री-
इस बार आर्टिफिशियल चीजों की जगह अपने क्रिसमस ट्री को बच्चों की मनपसंद  चॉकलेट्स से सजाएं। ये आइडिया न सिर्फ आपके बच्चों को अच्छा लगेगा बल्कि पड़ोस में रहने वाले बच्चे भी आपके क्रिसमस ट्री को देखने जरूर आएंगे।

2-रंग-बिरंगे पॉम पॉम से जगमगा उठेगा आपका  क्रिसमस ट्री-

अगर क्रिसमस ट्री की सजावट को लेकर आप कंफ्यूज हैं तो आप अपने क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे पॉम पॉम लगाकर भी डेकोरेट कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले रंगे-बिरंग ऊनी बॉल्स भी आपकी डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगे।

3-अपनी पसंद की चुने कलर थीम-

क्रिसमस ट्री आपका है तो भला इसे सजाने के लिए सदियों से चली आ रही कलर थीम ही क्यों चुनी जाएं। इस क्रिसमस कुछ हटकर करना चाहते हैं तो अपनी पसंद की रेड एंड वाइट की जगह अपनी पसंद की कलर थीम चुने।

4-ऊन या जूट से बने सांता क्लॉस से सजाएं क्रिसमस ट्री-
ऊन या जूट से बने सांता क्लॉस के अलावा आप विभिन्न रंगों का उपयोग करके भी अपना सांता क्लॉस बनाकर क्रिसमस ट्री पर सजा सकते हैं। इसके अलावा आप सफेद मोजे और धागे का उपयोग करके बनाए गए सांता क्लॉस से अपना क्रिसमस ट्री सजाएं।

5-फैमिली मेंबर्स की फोटो भी है अच्छा ऑप्शन-
यह तरीका आपकी क्रिसमस पार्टी में जान डालने का काम करेगा। इसके लिए आपको बस अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए कुछ खूबसूरत लम्हों को इकठ्ठा करके उसके प्रिंटआउट निकालने हैं। इन तस्वीरों को आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com