राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले किस हद तक बुलंद है, इसका उदाहरण द्वारका इलाके में देखने को मिला है। द्वारका उत्तर में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने इस दौरान महिला को दो गोलियां मारी।

एक गोली महिला के हाथ में लगी और दूसरी गोली उसकी गर्दन में लगी। महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।घायल महिला का नाम किरण बाला बताया जा रहा है। वे द्वारका सेक्टर 12 में रहती हैं।
जिस वक़्त यह हमला हुआ, इस वक़्त वे अपनी कार में थीं। कार में ही उनका पर्स और मोबाइल रखा हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने नहीं आए थे। बल्कि मामला कुछ और था। महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हैं। वहीं पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है, इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है, घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal