दुनिया में अजीबोगरीब परंपराएं मौजूद हैं। ऐसी ही परंपराएं विवाह से भी जुड़ी हैं। खासतौर पर सुहागरात के दिन से। ये परंपराएं सुनने में भले अजीब लगें लेकिन यही सिलसिला सदियों से जारी है। दिलचस्प यह है कि इस तरह की परंपराएं भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में प्रचलित हैं।
परंपरा: पश्चिम बंगाल में सुहागरात के दिन कपल अलग-अलग कमरों में सोते हैं।
मान्यता: ऐसा करने से कपल में प्यार बढ़ता है और वे एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर रहते हैं।
परंपरा: फ्रांस में चारीवारी समुदाय के लोग शादीशुदा व्यक्ति के सुहागरात के दिन घर जाकर जमकर हंगामा करते हैं।
मान्यता: माना जाता है कि इस परंपरा को करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है।
परंपरा: जिन लोगों की शादी होती है तो विवाह के एक दिन वाली रात को दंपत्ति के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। यह काफी प्राचीन परंपरा है, जो सदियों से जारी है।
मान्यता: ऐसा इसीलिए क्योंकि फूलों की महक से दूल्हा और दुल्हन के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम उमड़ता है। फूलों से वातावरण भी रोमांटिक बनता है।
परंपरा: वधू द्वारा वर को पीने के लिए दूध से भरा हुआ गिलास दिया जाता है।
मान्यता: इस स्वादिष्ट दूध में कई प्रकार सूखे मेवे, इलाइची, केसर आदि होता है। यह दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शारीरिक शक्ति मिलती है।
परंपरा: भारत में सुहागरात से पहले दूल्हे को पान खिलाया जाता है।
मान्यता: दरअसल, पान यौन शक्ति बढ़ाने की जबरदस्त ताकत रखता है। पान एक आयुर्वेदिक औषधि भी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal