क्या ऐसे जीतेंगे T20 World Cup? दुबे के ‘बवंडर’ के बावजूद ढह गई टीम इंडिया

8 दिन का समय बाकी रहता है और टीम इंडिया की तैयारियों की पोल खुलकर सबके सामने आ गई है… विशाखापट्टनम में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुवाहाटी में टीम इंडिया के सीरीज सुनिश्चित करने के बाद ये साफ हो गया था कि अब भारत अपने बाकी दो मैच में नई रणनीतियों का इस्तेमाल करेगा। 

मैच से पहले सवाल था कि संजू सैमसन लगातार फ्लॉप हो रहे है तो क्या उन्हें चौथे टी20 में मौका मिलेगा? हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले उन्हें चौथे टी20 मैच की प्लेइंग-11 में बरकरार रखा, ताकि वे अपनी फॉर्म हासिल करें, लेकिन संजू इस मैच में भी फ्लॉप नजर आए। संजू ही नहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्या भी फेल साबित हुए। 

IND vs NZ: टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार

दरअसल, चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 50 रन के अंतर से मात दी। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बैटर्स ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। सिर्फ चला तो शिवम दुबे का बल्ला, जिन्होंने 15 गेंद में तेज अर्धशतक जड़कर जीत की उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनके आउट होते ही टीम इंडिया महज 164 रन पर सिमट गई। ये हार रनों के लिहाज से भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई है। 

घरेलू मैदान पर भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

51 रन, दक्षिण अफ्रीका, मुल्लनपुर, 2025

50 रन, न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, 2026 *

49 रन, दक्षिण अफ्रीका, इंदौर, 2022

47 रन, न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016

40 रन, न्यूजीलैंड, राजकोट, 2017

घरेली मैदान पर रनों के लिहाज से भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले साल 2025 में मुल्लानपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से हराया था, जो अभी तक भारत की सबसे बड़ी हार (रन के लिहाज से) है। ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 से भारत की इस हार ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। 

वहीं, न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साल 2016 में कीवी टीम ने नागपुर में भारत को 47 रनों से हराया था।

न्यूजीलैंड का भारत में सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 215 रन का स्कोर बनाया, जो टी-20 में भारत के खिलाफ उसका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, भारत में यह कीवी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 219 रन है, जो उसने 2019 में वेलिंगटन में बनाया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com