क्या आप जानते हैं, टैटू बनवाने से लेकर मोटापे तक पर लगता है टैक्स

केंद्रीय बजट 2021-22 पेश होने वाला है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि भारत में इनकम टैक्स के साथ ही जीएसटी सबसे अहम टैक्स है, जो आपके द्वारा खरीदे गए सामानों पर लगता है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ अजीबो-गरीब टैक्स के बारे में। आइए जानते हैं।

टैटू बनवाने पर टैक्स – सुनकर हैरानी हुई ना। जी दरअसल अमेरिका के अर्कांसस में अगर आप शरीर में कुछ बदलाव करते हैं तो आप पर टैक्स लग जाएगा। अगर यहाँ किसी ने टैटू बनवाया है या अनचाहे बाल हटवा दिए तो ऐसे लोगों को टैक्स देना पड़ेगा।

टॉयलेट फ्लश पर टैक्स – यह टैक्स भी अमेरिका में लगता है। जी दरअसल अमेरिका के मैरीलैंड में टॉयलेट फ्लश को लेकर टैक्स लगाया जाता है। जी दरअसल यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के उपयोग पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है।

फैट टैक्‍स – यह टैक्स साल 2016 में केरल सरकार ने लगाया है। उन्होने मोटापा बढ़ाने वाली चीजों को खाने से रोकने के लिए जंक फूड पर फैट टैक्स लगाया था। आपको बता दें कि केरल सरकार ने इसकी दर 14.5 फीसदी तय की है।

गाय पर टैक्‍स – कई ऐसी जगह है जहां गाय पालने से रोकने के लिए इस पर टैक्स लगा रखा है। जी दरअसल यूरोपीय यूनियन का मानना है कि गाय की वजह से ग्लोबल वार्मिंग होती है क्योंकि हरे चारे को पचाने के लिए जुगाली करती है जिससे मिथेन गैस निकलती है। इसी वजह से यहाँ टैक्स लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com