कौन हैं Srikanth Bolla जिसपर बॉलीवुड में बन चुकी है फिल्म

श्रीकांत बोला, आप में से कई लोग इस नाम के पीछे के शख्स को नहीं जानते होंगे। मगर जल्द ही आपको बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक और अध्यक्ष श्रीकांत शार्क टैंक (Shark Tank) के नए सीजन में बतौर जज देखने को मिलने वाले हैं। श्रीकांत दृष्टिहीन हैं मगर इस चीज ने उन्हें आगे बढ़ने से कभी रोका नहीं। श्रीकांत का सपना था कि वह IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में पढ़ाई करें। अपने सपने को पूरा करने के बाद वो एक नई जर्नी पर निकल पड़े हैं। आइए उनके बारे में कुछ अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

कौन हैं मशहूर बिजनेसमैन श्रीकांत बोला?
श्रीकांत बोला का जन्म 1992 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में सीतारामपुरम गांव में हुआ था। आज भले ही उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है मगर एक वक्त था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। बचपन में समाज और अपने शिक्षकों से श्रीकांत को कई तरह की आलोचना सहनी पड़ी थीं। उन्हें अक्सर क्लास में सबसे पीछे बैठाया जाता था।

ग्रामीण स्कूल में दाखिला दिलाने से लेकर हर कदम पर उन्हें व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। विज्ञान की पढ़ाई की अनुमति पाने के लिए श्रीकांत को सरकार से लड़ाई करनी पड़ी थी। इस पढ़ाई के लिए वह कोर्ट तक चले गए थे। कोर्ट से उन्होंने कानूनी लड़ाई जीतने के बाद विज्ञान पढ़ने की अनुमति ली थी।

बोलैंट इंडस्ट्रीज में रतन टाटा ने किया था निवेश
वह MIT में दाखिला लेने वाले भारत के पहले दृष्टिबाधित छात्र थे साथ ही इस कैटेगरी में पहला अंतरराष्ट्रीय छात्र बनकर भी इतिहास रच दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत लौटकर देश के नागरिकों के लिए कुछ करने का दृढ़ संकल्प लिया। देखते ही देखते उन्होंने बोलांट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। इस इंडस्ट्री को दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का भी सपोर्ट मिला था। रतन टाटा ने उन्हें सलाह देने के साथ उनके बिजनेस में पैसा भी लगाया था। साल 2022 में श्रीकांत ने स्वाति से शादी रचाई थी और कपल एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

बॉलीवुड से भी मिल चुका है सम्मान
श्रीकांत बोला आज सफलता के दिस शिखर पर पहुंचे हैं वहां तक पहुंच पाना किसी के लिए आम बात नहीं है। इन्हीं की कहानी से प्रेरणा लेते हुए तुषार हीरानंदानी वे इन पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा। साल 2024 में राजकुमार राव स्टारर Srikanth सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मूल रूप से साउथ की मूवीज में नजर आने वाली ज्योतिका (Jyothika) नजर आई थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com