कोरोना महामारी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। ऐसे में एक बार फिर से पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की ‘रामायण’ प्रसारित किया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन के समय ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे कई 80 और 90 के दशक के सीरियल का प्रसारण किया गया था। वहीं ‘रामायण’ ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। वहीं अब ‘रामायण’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये है कि एक बार फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं किस चैनल पर किस टाइम होगा इसका प्रसारण…
रामानंद सागर की ‘रामायण’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जी हां, ‘रामायण’ फिर से शुरू किया जा रहा है। इसे स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। अब एक बार फिर से दर्शक इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे। वहीं दर्शक अपने भगवान श्री राम के एक बार फिर से दर्शन कर पाएंगे। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। वहीं ऐसे में इस सीरियल का शुरू होना दर्शको के लिए एक खास तोहफा है।
आपको बता दें कि इस ‘रामायण’ में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है। वहीं ‘रामायण’ ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal