देशभर में इस वक्त कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में संक्रमितों का आंकाड़ा 10 लाख 7 हजार के पार पहुंच गया है। एक तरफ जहां देश में अनलॉक की प्रक्रिया लागू है वहीं कई राज्यों और शहरों में फिर से लॉकडाउन की वापसी हुई है। दरअसल, यहां पर बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। इस वक्त गोवा, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में कुछ नियमों के साथ लॉकाडाउन लागू किया है। अलग-अलग समय-सीमा के तहत इन राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया है। तो आइए लॉकडाउन से प्रभावित राज्यों और शहरों की ताजा स्थिति पर नजर डालते हैं। 
गोवा में सड़कें दिखी सुनसान
गोवा में राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक लॉकडाउन लगा दिया है। राजधानी पणजी में लॉकडाउन के दूसरे दिन सड़के सुनसान दिखी। राज्य सरकार ने रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए यह लॉकडाउन लगाया है। हफ्ते में तीन दिन यह लॉकडाउन लागू रहेगा। यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यहां पर तालाबंदी रहेगी
उत्तराखंड की ताजा स्थिति
उत्तराखंड में भी तेजी से कोरोना का कहर बढ़ रहा है। आज से देहरादून जिले में शनिवार और रविवार के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, आवश्यक सेवाओं के तहत छूट दी गई है। राज्य में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। हफ्ते में शनिवार और रविवार को यहां पर संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal