कोरोना का कहर : दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 4141 पहुची

दिल्ली में अब तक कुल 4,67,028 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,16,580 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 7332 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है। वहीं कुल 43116 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 26252 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4141 हो चुकी है।

राजधानी में कोरोना से दैनिक मौत के मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत की पुष्टि की है, जो अभी तक सबसे अधिक है। इससे पहले विभाग ने जून में भी 100 से ज्यादा मरीजों की मौत की पुष्टि की थी। 

हालांकि उसमें कुछ दिन पहले हुई मौतों के आंकड़े भी शामिल थे। गुरुवार को 7053 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। राहत की बात यह रही कि 6462 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के कुल 4,67,028 मरीज हो चुके हैं। 

इनमें से 4,16,580  ठीक चुके हैं। अब तक कुल 7332 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण दर बढ़कर 8.77 फीसदी हो गई है। फिलहाल 43,116 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 26,252 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है, अस्पतालों में 8588 मरीज भर्ती हैं। अब तक दिल्ली में 53,22,274 लोगों की जांच हो चुकी है। 

प्रति 10 लाख की आबादी पर 2,80,119 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4141 हो चुकी है। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस से मृत्युदर 1.57 फीसदी है। पिछले 10 दिन की यह दर अब एक फीसदी से ज्यादा हो गई है।

दिल्ली में 60229 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 19752 आरटी-पीसीआर और 40477 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 53,22,274 कोरोना जांच की गई हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com