केवल लड़कियों को ही नहीं 5 साल से 18 साल के लड़कों को भी सिखाएं ये जरुरी बातें

हमारे समाज में ज्यादातर घरों में लड़के और लड़कियों के कामों को लेकर भेदभाव किया जाता है, एक की घर के दो लोगो को अलग-अलग संस्कार सिखाएं जाते हैं और फिर आगे चलकर यही झगड़े-लड़ाई का कारण बनता है। बता दे कि, 5 साल की उम्र से लेकर 18 साल की उम्र तक बेटों को कुछ बातें तो जरुर सिखानी चाहिए। तो चलिए ऐसी बातों पर गौर करते हैं।
जरूरी है ये चीजें:
# बेसिक कुकिंग: जब लड़का 12 वर्ष की आयु का हो जाता हैं तो वह चीजों को थोड़ा-थोड़ा समझने लगता हैं उसे आप इस अवस्था में बेसिक कुकिंग जैसे चाय व सैंडविच बनाना आदि सिखा सकती हैं।
# शारीरिक हिंसा से दूरी: हमेशा बेटे को शारीरिक हिंसा से  दूर रहने के लिए कहें। इससे जहां वह बाहर लड़ाई-झगड़े से दूर रहेगा वहीं घर के सदस्यों से भी हाथापाई नहीं करेगा।
# महिलाओं का सम्मान: बच्पन से ही अपने बच्चे को लड़कियों का सम्मान करना जरुर सिखाएं, क्योंकि ये बहुत जरुरी है, बचपन से मिली इस शिक्षा के कारण वह हर रिश्ते एवं बाहर की महिलाओं का भी सम्मान करेगा और उनसे आदर से बात करेगा।
# भावनात्मक होना: कई महिलाएं अपने बेटे को रोते समय कहती है तुम लड़की हो क्या? लेकिन ऐसा न कहें। भावनात्मक होना कोई शर्मनाक बात नहीं है। ऐसा करके आप बच्चे को कठोर बना देती हैं।
# दया भाव: बेटे को बताएं कि उसे मन में सभी के प्रति दया भाव रखना चाहिए। क्रूर बनना बेहद शर्मनाक बात है। उसे हर जीव से प्यार करना और उसका सम्मान करना सिखाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com