उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही हेली कंपनियों को संचालन का जिम्मा सौंप कर टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।
22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल रहे हैं। 21 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा के नौ हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। यूकाडा ने कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। शीघ्र ही कंपनियों को अलग-अलग हेलिपैड से हेली उड़ानों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस बार हेली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। हेली कंपनियों को चयन कर किराया निर्धारित करने के बाद ही यूकाडा बुकिंग स्लॉट की तिथि तय करेगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि जल्द ही सरकार के दिशानिर्देश पर बुकिंग शुरू की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal