कानपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा जारी, यहां देख एक-एक दिन का पूरा हिसाब

पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि लगातार जारी है। 13 दिनों में दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में 11 बार वृद्धि हो चुकी है। अब तक पेट्रोल 7.99 रुपये व डीजल 8.01 रुपये प्रतिलीटर महंगा हो चुका है। शनिवार को पेट्रोल व डीजल के दामों में 80-80 पैसे की वृद्धि हुई है। शनिवार को पेट्रोल 102.17 रुपये, डीजल 93.73 रुपये तथा प्रीमियम स्पीड पेट्रोल 104.87 रुपये प्रतिलीटर बिका। रविवार को पेट्रोल के दाम 80 पैसे, डीजल के दाम 81 पैसे की वृद्धि हुई है, पेट्रोल 102.97 रुपये, डीजल 94.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। प्रीमियम स्पीड पेट्रोल 105.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

पेट्रोल व डीजल में लगी महंगाई की आग लगातार बढ़ती जा रही है। इससे वाहन चलाने वालों की परेशानी भी बढ़ रही है। यह भी देखा जा रहा है कि अपने वाहन से जाना अधिक सस्ता रहेगा अथवा किराये के वाहन का प्रयोग सस्ता पड़ेगा। 21 मार्च को पेट्रोल 94.98 रुपये और डीजल 86.52 रुपये प्रतिलीटर था। 22 मार्च से इनके दामों में वृद्धि होना शुरू हुई। 24 मार्च व एक अप्रैल को छोड़कर हर दिन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों को दामों में वृद्धि हुई है। पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुनील शरण गर्ग बताते हैं कि गुरुवार व शुक्रवार को पेट्रोल 101.37 रुपये, डीजल 92.93 रुपये प्रतिलीटर था।

इस तरह बढ़े पेट्रोल व डीजल के दाम

तिथि-           पेट्रोल-          डीजल

2 अप्रैल- 102.97- 94.53

2 अप्रैल-       102.17-        93.73

1 अप्रैल-       101.37-        92.93

31 मार्च-       101.37-        92.13

30 मार्च-       100.57-        92.13

29 मार्च-         99.77-        91.33

28 मार्च-         98.97-        90.63

27 मार्च-         98.67-        90.27

26 मार्च-         98.17-        89.72

25 मार्च-         97.38-        88.92

23 मार्च-         96.58-        88.12

22 मार्च-         95.78-        87.32

21 मार्च-        94.98-        86.52

(दाम रुपये प्रतिलीटर में)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com