कांतारा स्टार Rishab Shetty की ‘द प्राइड ऑफ भारत’ में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री

कांतारा की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ऐतिहासिक फिल्म लेकर आ रहे हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की कहानी बताएगा। इस फिल्म का टाइटल ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ रखा गया है।

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में ऋषभ का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है। अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम शामिल हुआ है।

किसकी भूमिका निभाएंगी भूमि पेडनेकर?
फिल्म में जिस बॉलीवुड हीरोइन की एंट्री हुई है, वो भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) हैं। वह इस ऐतिहासिक फिल्म में महान वीरांगना बेलवाडी मल्लम्मा (Belawadi Mallamma) का किरदार निभाने वाली हैं। मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है।

भूमि और ऋषभ पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। साथ ही भूमि की ये पहली ऐतिहासिक फिल्म होगी। उन्हें योद्धा के किरदार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा?
बेलवाडी मल्लम्मा का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। वह कर्नाटक की एक साहसी योद्धा थीं। उन्होंने देश की पहली महिला सैनिक टुकड़ी का गठन किया था। रानी मल्लम्मा के नाम से मशहूर बेलवाडी मल्लम्मा, शिवाजी महाराज के सामने भी खड़ी हो गई थीं और उनकी सेना के साथ युद्ध किया था। कहा जाता है कि 4 महीने की प्रेग्नेंसी में उन्होंने लड़ाई की थी। उनकी वीर गाथा अमर है।

कब रिलीज होगी ऋषभ की छत्रपति शिवाजी महाराज?
बड़े स्केल पर बनाई जा रही ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ साल 2027 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। संदीप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म के अलावा भूमि पेडनेकर के पास एक रोमांटिक ड्रामा भी है। वह इमरान खान के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com