कांग्रेस दिल्ली में घर-घर जनसंपर्क कर रही है, हमें अभी हवा-हवाई प्रचार की जरूरत नहीं: कीर्ति आजाद

विधानसभा चुनाव में कहने को तो मुख्य मुकाबला आप, भाजपा व कांग्रेस के बीच है, लेकिन प्रचार में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ रही है। कांग्रेस के प्रचार की कमान अकेले प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा संभाल रहे हैं। पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है, लेकिन ये कहीं नहीं नजर आ रहे।

आखिर क्यों पार्टी के दिग्गज प्रचार में नहीं उतर रहे? क्यों पार्टी चुनावी मुकाबले में एक बार फिर पीछे हो रही है आदि प्रश्नों पर संजीव गुप्ता ने दिल्ली कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद से बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश :

कांग्रेस बिल्कुल भी नहीं पिछड़ रही है। पार्टी के प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। विरोधी पार्टियां फर्जी काम पर वोट मांग रही हैं, जबकि सच यह है कि इनका काम कहीं नजर ही नहीं आता। सड़कें टूटी पड़ी हैं। आज भी दिल्ली के हर क्षेत्र में पीने का पानी नहीं पहुंच पाया है। जहां पहुंच रहा है, वहां भी गंदा पानी जा रहा है। संगम विहार में जल बोर्ड की पाइप लाइन से जनता की जरूरतें पूरी करने के बजाय निजी अस्पताल को पानी दिया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस ने 15 साल में वाकई दिल्ली का विकास किया था। कांग्रेस के उम्मीदवार घर-घर जाकर दिल्ली वासियों को दिल्ली के उसी विकास की याद दिला रहे हैं।

मैंने कहा न कि कांग्रेस अभी घर-घर जनसंपर्क कर रही है, हमें हवा-हवाई प्रचार की जरूरत ही नहीं है। केजरीवाल और अमित शाह घर-घर जाकर प्रचार करने की स्थिति में हैं ही नहीं।

जाएंगे तो लोगों की शिकायतों और सवालों में घिर जाएंगे। इसीलिए वे रोड शो जैसा प्रपंच रच रहे हैं। हमारे स्टार प्रचारक दूसरे चरण के प्रचार में आएंगे। इसकी सारी रूपरेखा बना ली गई है। जल्द ही उनकी जनसभाओं का शेड्यूल भी सामने आ जाएगा।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com