कर्नाटक की स्वयं सहायता समूह को संयुक्त राष्ट्र (यूएनडीपी) के प्रतिष्ठित इक्वेटर पुरस्कार 2025 के लिए 10 विजेताओं में शामिल किया गया है।
बीबीफातिमा स्व सहाय संघ के नाम से संचालित इस समूह का नेतृत्व केवल महिलाएं करती हैं। ये पुरस्कार स्थानीय समुदायों को प्रकृति आधारित समाधानों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। इस स्वयं सहायता समूह से राज्य के 30 गांवों में फैले 5000 किसानों की मदद करता है।
यूएनडीपी की तरफ से दिए जानेवाले इस पुरस्कार को इस साल पानेवाले देशों में अर्जेंटीना, ब्राजील, इक्वाडोर, भारत, इंडोनेशिया, केन्या, पापुआ न्यू गिनी, पेरू और तंजानिया शामिल हैं।
पुरस्कार के लिए 103 देशों की तरफ से 700 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। ये पुरस्कार इस साल के आखिर में ब्राजील के बेलम में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कोप30) में दिया जाएगा। इसके तहत 10 हजार डॉलर का नकद इनाम भी दिया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal