गुरुवार को पूरे भारत में पत्नी और पति के प्यार का प्रतीक करवा चौथ का पर्व मनाया गया। पत्नियां इस दिन अपने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस पर्व को पूरे मन से किया और कमाल की बात यह रही कि उन्होंने अनुष्का के लिए व्रत भी रखा।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लव मैरेज की थी और दोनों के बीच की कैमेस्ट्री बहुत ही शानदार नजर आती है। अपनी इसी कैमेस्ट्री की वजह से ये पावर कपल सोशल मीडिया से लेकर तमाम पार्टीज की जान होती है। आमतौर पर भारत में पत्नियां अपने सुहाग के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं पर कुछ पति भी इस दिन ऐसा करते हैं।

कप्तान कोहली ने अनुष्का के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पत्नी अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा का मैसेज भी दिया।
भारतीय टीम के कप्तान ने हाल ही में भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार दोहरा शतक जमाया। यह टेस्ट में उनका 7वां दोहरा शतक था, ऐसा करने वाले कोहली पहले भारतीय बने। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भारत की तरफ से 6-6 दोहरा शतक बनाया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal