करनाल में किसान के गन्ने की पाती का स्टॉक जलकर राख, 35 लाख का भारी नुकसान

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के मुगलमाजरा गांव में आग के तांडव ने एक किसान को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खेत में लगाई गई आग, तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर किसान अजय के खेतों तक पहुंच गई। इस आगजनी में वहां रखा गन्ने की पाती का विशाल स्टॉक जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे किसान का करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?
ग्रामीणों के अनुसार, पास के ही किसी खेत में किसी व्यक्ति ने कचरे या अवशेषों में आग लगाई थी। हवा की गति तेज होने के कारण आग नियंत्रण से बाहर हो गई और उड़ती हुई चिंगारियां किसान अजय के स्टॉक तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

घंटों की मशक्कत के बाद काबू
आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों ने घंटों तक इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक लाखों का स्टॉक जल चुका था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com