कभी घर के दरवाजे के आस-पास ना रखें ये चीजें, वरना बर्बाद हो जायेगे आप…

घर में सकारात्मक ऊर्जा रहे इसके लिए जरूरी है कि VASTU के नियमों को माना जाए। VASTU के अनुसार कहा जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

 

 इससे घऱ में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सभी सदस्यों पर इसका प्रभाव पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के आने से घर में पैसों की कमी होने लगती है। घर के सदस्यों को तनाव का सामना करना पड़ता है और वो किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर घर में खुशियों का माहौल ला सकते हैं।  

गलती से भी ना लगाएं कांटेदार पौधे

अक्सर लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजाने और संवारने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। ऐसे में कई लोग मुख्य दरवाजे के पास कांटेदार पौधे लगा देते है ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। इन पौधों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। इसलिए दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधे को नहीं रखना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी टूटी हुई पंलग या फिर कुर्सी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दरवाजे के पास टूटा पलंग और कुर्सी रखने से घर में अशांति का वास होता है।

गंदगी होने से देवी-देवता घर में प्रवेश नहीं करते हैं

घर के मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए और न ही मकड़ी का जाला लगा हुआ होना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी होने से देवी-देवता घर में प्रवेश नहीं करते हैं। यह दुर्भाग्य का कारण बनता है। अक्सर लोग घर के अंदर प्रवेश करते समय मुख्य दरवाजे के पास जूते-चप्पल उतार कर रख देते हैं। ऐसे करने से घर में लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं और हमेशा घर में विवाद पैदा होता रहता है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com