कंबल ओढ़कर घर में घुसे चोर, नौ लाख के गहने-नकदी ले गए

रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में चोर सोमवार रात दो बजे के बाद कंबल ओढ़कर बंद मकान में घुसे और ताले तोड़कर करीब 9 लाख के गहने-नकदी ले गए। मकान मालिक रामनाथ परिवार सहित शादी में गए हुए हैं। सिटी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।

कॉलोनी में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बिहार के पटना निवासी रामनाथ परिवार सहित इंदिरा कॉलोनी में रहते हैं। शादी में शामिल होने परिवार बिहार गया हुआ है। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि उसके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी।

मकान मालिक ने पड़ोसियों को बताया कि उनके नौ लाख के गहने व नकदी चोरी हुई है। हालांकि, पक्के पर तौर मकान मालिक के आने के बाद ही पता लग सकेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है।

सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध युवक
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरों मे चेहरा न दिखाई दे, इसलिए युवकों ने कंबल ओढ़ रखा है। साथ ही भारी सामान उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस नाके पर नहीं दिखते पुलिसकर्मी, गश्त बढ़ाए पुलिस
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले हिसार रोड पुल के नीचे पुलिस चौकी होती थी जहां नाका लगाकर पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखती थी। कई साल पहले चौकी खत्म कर दी गई। पुलिसकर्मी भी नाके पर कम ही दिखाई देते हैं। एसपी से मांग है कि गश्त बढ़ाई जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com