बॉलीवुड अभिनेत्री ‘पंगा गर्ल’ यानि कंगना रणौत फिल्में तो करती ही हैं साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी सामाजिक-राजनीतिक और फिल्मी मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं जिसकी चर्चा होने लगती है और कई बार उनके विचार विवाद में बदल जाते हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है। कंगना ने इच्छा जताई है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए। इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है।

‘इंडिया’ नहीं ‘भारत’ हो देश का नाम
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया है। भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लिखा, ‘भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही कंगना ने सभी से गीता, वेद और योग से जुड़ने की अपील की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal