इत्तेफाक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, दोनों क्रिकेटर्स की पत्नियां स्कूल में एक समय साथ पढ़ा करती थीं। अब उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की पत्नी हैं। जबकि साक्षी धोनी, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं।

अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा, इंडियन आर्मी में थे, जिसके कारण उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर हुई थी। जब वो असम में पोस्टेड थे तो उस समय अनुष्का मार्गेरिटा के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। धोनी की पत्नी साक्षी भी उसी स्कूल में पढ़ती थीं। मजेदार बात ये भी है कि दोनों को बहुत समय तक एक दूसरे के साथ इस कनेक्शन की जानकारी नहीं थी। अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये फोटो उनके स्कूल फंक्शन के दौरान की बताई जा रही है। अनुष्का पिंक कलर की घाघरा-चोली में जबकि साक्षी फेयरी गेटअप में दिख रही हैं।
2013 में एक इवेंट में अनुष्का ने साक्षी के साथ रीयूनियन की बात की थी। अनुष्का ने बताया था कि जब हम दोनों मिले तो साक्षी ने मुझे बताया कि में असम में रहती थी तो मैने बताया में भी असम में रहती थी। जब साक्षी ने अपने स्कूल का नाम बताया तो हमें पता चला कि हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। अब ये कहा जा रहा है कि यह तस्वीर उसी स्कूल की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal