बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) बहुत जल्द राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ फिल्म टोस्टर में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है।
वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि सान्या सितार वादक ऋषभ शर्मा को डेट कर रही हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि एक साल की डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
हालांकि दोनों ने अपने रोमांस को सीक्रेट रखा था लेकिन इनके अलग होने की खबर इस समय मीडिया में सुर्खियों में है। फिलहाल दोनों की तरफ से अभी इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं।
जनवरी 2025 में रेडिट पर पहली बार इनके डेटिंग की खबर वायरल हई थी, जब एक यूजर ने दोनों की एक ही इवेंट से निकलते हुए दोनों की तस्वीर शेयर की थी। एक तस्वीर में, ऋषभ एक प्रशंसक के साथ पोज देते हुए दिखे, जबकि सान्या उनके पास ही खड़ी थीं।
किसी और को डेट कर रहे ऋषभ?
फैंस ने यह भी नोटिस किया कि वे एक ही समारोह में शामिल होते थे और ग्रुप के साथ तस्वीरों में दिखाई देते थे। एक अन्य फैन अकाउंट ने दिसंबर 2024 में भी उन्हें एक कार्यक्रम में साथ देखे जाने की बात कही। सान्या और ऋषभ दोनों ने ही इन अटकलों की ना तो कभी पुष्टि की ना ही खंडन किया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ऋषभ अब किसी और को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बात को उन्होंने छिपाकर रखा है।’
टोस्टर के अलावा सान्या मल्होत्रा बहुत जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में उनके साथ बॉबी देओल नजर आएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal